फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol Crime: दगाबाज प्रेमी पहले प्यार किया और फिर ब्लैकमेल, आहत युवती ने आत्महत्या कर ली

Sun, 27 Aug 2023 12:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से प्रेम-प्रसंग का एक मामला सामने आया है। मामले में प्रेमी युवक ने युवती को ब्लैकमेल किया, जिससे तंग आकर युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती की लाश तीन दिन बाद मिली, पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में सीधी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 साल की युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गांव के ही युवक से उसका प्रेम-प्रसंग था। युवक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिससे प्रताड़ित होकर युवती ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि युवती गांव के ही एक युवक से कुछ साल पहले से ही फोन पर बातचीत किया करती थी। युवक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया, उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती ने युवक को कई बार समझाया, लेकिन युवक ने अपने मोबाइल से युवती की अश्लील फोटो और वीडियो को हटाने से मना करता रहा, जिससे प्रताड़ित होकर युवती ने फांसी लगा ली।

पुलिस का कहना है, युवक गांव का ही रहने वाला था और सूरत में रहकर काम किया करता था। जान-पहचान पुरानी थी, युवक ने फोन पर युवती से बातचीत की और वीडियो कॉल कर युवती की कुछ अश्लील फोटो और वीडियो अपने मोबाइल पर स्क्रीनशॉट कर रख लिया। इसके बाद आरोपी युवक युवती के मोबाइल में उसकी अश्लील फोटो वीडियो का स्क्रीनशॉट डालकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। 
विज्ञापन


जब युक्ति ने आपत्ति जताई और उसे हटाने के लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया, जिससे परेशान युवती ने घर के पीछे बगीचे में फांसी लगा ली। युवती की लाश पुलिस को तीन दिन बाद मिली है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपित युवक पर 306 आईपीसी के तहत मामला दर्जकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें