Shahdol Crime: शहडोल जिले के जैतपुर एरिया में दरसिला चौकी क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में उपसरपंच ने युवती से दुष्कर्म किया है। फिलहाल, उपसरपंच घटना को अंजाम देकर फरार हो चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शहडोल में जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरसिला चौकी क्षेत्र के एक गांव के उपसरपंच द्वारा गांव की ही एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गांव के उपसरपंच जेठूलाल प्रजापति द्वारा गांव की ही एक युवती के साथ दुराचार कर मारपीट की गई। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा-376, (2), (एन), 452, 294, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।