फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देश की पहली किन्नर पूर्व विधायक के खिलाफ फिर FIR दर्ज, जानें अब पुलिस ने क्यों की कार्रवाई

Mon, 20 Nov 2023 06:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/अनूपपुर

सार

Anuppur News: मध्यप्रदेश में अनूपपुर जिले की पहली किन्नर विधायक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आचार संहिता के दौरान पूर्व विधायक ने अपनी पिस्टल को थाने में जमा नहीं किया था।
विज्ञापन
पूर्व विधायक किन्नर मौसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी के खिलाफ अनूपपुर की कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शबनम मौसी ने आचार संहिता के दौरान अपनी पिस्टल को थाने में जमा नहीं किया था, जिसके कारण पुलिस ने धारा-188 एवं 29, 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अभी हाल में ही दो ऑटो चालकों से बीच चौराहे पर मारपीट करने पर भी मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद अनूपपुर पुलिस ने शस्त्रधारियों को अपने-अपने शस्त्र जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था। उसके बाद सभी शस्त्रधारियों ने अपने-अपने शस्त्र नजदीकी थानों में जमा कर दिए थे।

वहीं, शबनम मौसी पूर्व विधायक जिनके पास शस्त्र के रूप में पिस्टल था। पिस्टल को जमा करने के लिए नोटिस दिया गया था। यह नोटिस कई बार दी जा चुकी थी। इसके बावजूद उन्होंने लापरवाही बरतते हुए जमा नहीं कराया, जिसको लेकर थाना कोतवाली अनूपपुर में शबनम मौसी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मामले में अनूपपुर एसपी जितेन्द्र पवार का कहना है कि चुनाव के दौरान आचार संहिता में नोटिस जारी होने के बाबजूद उन्होंने अपना शस्त्र जमा नहीं किया था। इस पर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें