फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: मरीज को छोड़कर लौट रही एंबुलेंस चट्टान से टकराई, गुर्रा घाटी के पास हुआ हादसा, चार लोग घायल

Sun, 04 Feb 2024 12:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

एंबुलेंस छत्तीसगढ़ से लखनऊ मरीज को छोड़कर जा रही थी तभी रास्ते में हादसा हो गया है। गुर्रा घाटी के पास चट्टान से एंबुलेंस टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गुर्रा घाटी में चट्टान से एंबुलेंस टकरा गई एंबुलेंस में सवार चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। घटना बीती रात की है। एंबुलेंस छत्तीसगढ़ से लखनऊ मरीज को छोड़कर जा रही थीं तभी रास्ते में हादसा हो गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एंबुलेंस लखनऊ से छत्तीसगढ़ गई थी, मरीज को छोड़कर लखनऊ लौट रही थी। तभी शहडोल होकर रीवा की ओर जा रही एंबुलेंस गुर्रा घाटी के पास अनियंत्रित हो गई और चट्टान से टकरा गई। एंबुलेंस में सवार दो चालक और दो ईएमटी घायल हुए हैं। घटना बीती रात की है। 

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस में सवार चारों लोगों को पुलिस की डायल हंड्रेड और 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। घटना के बाद शहडोल रीवा मार्ग में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति निर्मित हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को वहां से हटवाया। उसके बाद पुनः मार्ग में यातायात शुरू हुआ। उप निरीक्षक मोहन पड़वार ने बताया कि बीती रात हादसा हुआ है। लंबी दूरी होने की वजह से एंबुलेंस में दो चालक और दो ईएमटी थे। मामले पर अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें