फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patwari murder case: गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; थाने में डाला डेरा

Mon, 27 Nov 2023 06:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: पटवारी हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। इसे लेकर परिजनों ने थाने में ही डेरा डाल लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
थाने के बाहर बैठा गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक का परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शहडोल में ट्रैक्टर से कुचलकर हुई पटवारी प्रसन्न सिंह की हत्या मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने मुख्य आरोपी बताया है, उसके परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जबरदस्ती उसे पकड़ लिया और उस पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने थाने में डेरा डाल लिया और वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक शिवम के चाचा राम प्रकाश

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पटवारी हत्याकांड को लेकर ट्रैक्टर चालक शिवम विश्वकर्मा को देवलौंद पुलिस ने मुख्य आरोपी बताया है। इस मामले में सोमवार को एक नया मोड़ आ गया है। आरोपी शिवम के चाचा और मां ने बताया कि घटना के समय शिवम घर पर था। चाचा राम प्रकाश ने आरोप लगाते हुए कहा कि देवलौंद पुलिस ने धोखे से थाने बुलाया। फिर उसे पटवारी की हत्या मामले में मुख्य आरोपी बना लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें