फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सांसद उम्मीदवारी को लेकर रायशुमारी; राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने किया वन टू वन, इनका नाम चल रहा आगे

Mon, 26 Feb 2024 07:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बैठक में सभी विधायक, शहडोल उमरिया और अनुपपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं को शामिल किया गया था
विज्ञापन
शहडोल भाजपा कार्यालय में बैठक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल लोकसभा चुजाव को लेकर भाजपा ने रायशुमारी शुरू कर दी है। सोमवार की शाम प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार शहडोल भाजपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आठ विधानसभा सीट से आए कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान मंत्री ने लोकसभा उम्मीदवार को लेकर स्थानीय लोगों की राय जानी। बैठक में सभी विधायक, शहडोल उमरिया और अनुपपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला स्तर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं को शामिल किया गया था।

विज्ञापन


नाम आगे लेकर संगठन में जाएंगे
शहडोल पहुंचे राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही उम्मीदवार का नाम तय करते हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज रायशुमारी का कार्यक्रम रखा गया था। बैठक में जो भी नाम सामने आए हैं, उन्हें आगे संगठन को बताया जाएगा।

हिमाद्री का नाम सबसे आगे
रायशुमारी के दौरान वर्तमान भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह का नाम सबसे आगे रहा है। वहीं, पूर्व विधायक प्रमिला सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह के नाम पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें