फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नए कानून के तहत दो मामले दर्ज, पहला सड़क दुर्घटना तो दूसरा चोरी का

Mon, 01 Jul 2024 10:15 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

नए कानून के तहत शहडोल जिले के दो अलग-अलग थानों में मामला दर्ज हुआ है। इसमें एक चोरी तो दूसरा सड़क दुर्घटना का मामला है। इस पर पुलिस ने एफआईआर नए कानून के तहत दर्ज की है।
विज्ञापन
एफआईआर दिखाते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कानून के तहत शहडोल जिले के दो अलग-अलग थानों में मामला दर्ज हुआ है। इसमें एक चोरी तो दूसरा सड़क दुर्घटना का मामला है। पुलिस ने एफआईआर नए कानून के तहत दर्ज की है। एक जुलाई से लागू हुए नए कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत जिले के जयसिंहनगर थाने में सोमवार की सुबह एक सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पपौंध थाने में दूसरा चोरी का मामला भी हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी नए कानून को लोगों को समझाने के लिए जन जागरुकता में जुटे रहे। पुलिस के अनुसार, कनाड़ीखुर्द निवासी मोतीलाल पुत्र रघुनाथ प्रसाद नामदेव सोमवार की सुबह अपने गांव से मोटर साइकिल से देवरी की ओर जा रहा था। रास्ते में टैंकर ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी है। घटना की शिकायत पर जयसिंहनगर पुलिस ने आरोपित टैंकर ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125ए, एमव्ही एक्ट 184 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई में लिया गया है। इसके पहले इस तरह की दुर्घटना में धारा- 379, 337 के तहत कार्रवाई होती थी।

थाना प्रभारी सतेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि एक जुलाई को पहला मामला सड़क दुर्घटना का दर्ज किया गया है। इसी तरह पपौध थाने में मनीराज सिंह निवासी आर्दशनगर तिखवा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात में 11.30 बजे वे अपने घर में परिवार के साथ साे गए थे। सुबह जब उठे तो घर के दीवार में सेंध लगी थी और अंदर रखा 10 हजार रुपया एवं सोना चांदी चोरी हो गया था। कुल 25 हजार कीमत की चोरी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच करने के बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331 (4), 305 (1)के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी एमएल वर्मा ने बताया कि नया कानून लागू होने के बाद पहला मामला चोरी का दर्ज किया गया है। आज की तारीख में यही पहली घटना हुई। इसलिए ऑनलाइन यही एफआइआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी के मामले में जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें