फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: करप्शन का नया कारनामा, दो पन्ने की फोटोकॉपी का 4000 रुपये का बिल, पंचायत ने भी करा दिया भुगतान

Wed, 27 Aug 2025 08:28 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के जयसिंहनगर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुदरी में दो पन्नों की फोटो कॉपी का 4000 रुपये का बिल पास होने से भ्रष्टाचार उजागर हुआ। सरपंच-सचिव की मिलीभगत से भुगतान हुआ। कलेक्टर ने इसे लिखने की त्रुटि बताया, लेकिन मामले ने पंचायत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। 
विज्ञापन
बिल जिसका हुआ भुगतान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में भ्रष्टाचार की नई परतें हर दिन उजागर हो रही हैं, और प्रशासन के सामने आए हालिया मामलों से यह स्पष्ट होता है कि सरकारी राशि का हेराफेरी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। एक नया मामला सामने आया है जिसमें जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुदरी में दो पन्ने की फोटो कॉपी का बिल 4000 रुपये का पेश किया गया है। यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुदरी सरपंच और पंचायत सचिव की मिलीभगत से बिल का भुगतान हुआ है। बिल के अनुसार, दो पन्नों की फोटो कॉपी के लिए 2000 रुपये प्रति पन्ना की दर से 4000 रुपये का भुगतान दिखाया गया है। यह बिल राज फोटो कॉपी सेंटर एवं डिजिटल स्टूडियो के नाम से बना है, जिसमें अन्य सामग्री का भी उल्लेख है। इस मामले में आश्चर्य की बात यह है कि पंचायत ने इस फर्जी बिल को अपनी मोहर लगाकर पास किया और भुगतान भी करा दिया।

ये भी पढ़ें- भाजपा विधायक ने कलेक्टर पर दो बार ताना मुक्का, गुस्से में लाल दिखे, बोले- तू चोर है... जानें मामला
विज्ञापन


आम तौर पर, फोटो कॉपी की कीमत 1 से 2 रुपये होती है, लेकिन इस कागजी खेल में हजारों रुपये खर्च दिखाए गए हैं। यह मामला पंचायत व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार की गहराई को उजागर करता है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि विकास कार्यों के लिए दी गई राशि का लाभ आम ग्रामीणों तक नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


शहडोल कलेक्टर केदार सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, क्वांटिटी 2000 है और दर 2 रुपये लिखने में त्रुटि हो गई होगी। हालांकि, उनके इस बयान ने मामले की गंभीरता को कम नहीं किया है। स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली और निगरानी पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें