शहडोल की बेटी से पूरे देश को उम्मीद
- फोटो : अमर उजाला
एशियन गेम्स में इस बार मध्य प्रदेश शहडोल की रहने वाली पूजा वस्त्रकार भी हिस्सा ले रही हैं। पूजा वस्त्रकार इस भारतीय महिला टीम में शामिल हैं। प्लेइंग इलेवन में भी शामिल हैं। भारतीय तेज गेंदबाजी का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। शहडोल की बेटी पूजा वस्त्रकार से बेहतर खेल की उम्मीद होगी।
एशियन गेम्स में पूजा से उम्मीद
पूजा वस्त्रकार भारतीय महिला टीम की रेगुलर खिलाड़ी हैं। और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलती हैं। वनडे, टेस्ट, T-20 के सभी फॉर्मेट में पूजा भारतीय महिला टीम से खेलती हैं। इस बार एशियाई गेम्स में भी पूजा वस्त्रकार टीम में शामिल है। जिनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। इससे पहले पूजा वस्त्रकार 2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स भी खेल चुकी हैं। अब एशियन गेम्स खेल रही हैं।
इस बार एशियन गेम्स चीन के हांगझोउ शहर में हो रहे हैं। जो कि 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चलेगा। एशियन गेम्स हर चार साल में एक बार होता है। इस बार क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। वुमेन कैटेगरी के मैच तो 21 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। भारतीय महिला टीम ने अपना पहला मुकाबला क्वार्टर फाइनल मैच के तौर पर मलेशिया के खिलाफ खेल भी लिया है। हालांकि बारिश की वजह से मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकल सका। आखिरी बार साल 2014 में एशियन गेम्स में क्रिकेट शामिल था।
एशियन गेम्स इवेंट के क्वालीफायर मुकाबले 23 सितंबर से पहले ही शुरू हो चुके हैं। इसीलिए वैसे तो एशियन गेम्स की शुरुआत 23 सितंबर से हो रही है लेकिन एशियाई गेम्स के इवेंट की क्वालीफायर मुकाबले पहले ही हो चुके हैं। विमेंस क्रिकेट के क्वालीफायर मुकाबले भी 19 सितंबर से शुरू हैं। विमेंस क्रिकेट का फाइनल मुकाबला 25 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम सीधे क्वार्टर फाइनल से खेल रही है। भारतीय महिला टीम का पहला क्वार्टर फाइनल मैच था। हालांकि यह बिना किसी रिजल्ट के ही खत्म हो गया। भारतीय महिला टीम का मैच मलेशिया से था जहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में दो विकेट खोकर 173 रन बनाएं। भारतीय महिला टीम की ओर से शेफाली वर्मा ने 67 रन और रोड्रिगेज ने 47 रन की पारी खेली। रोड्रिगेज नॉट आउट रहीं, भारतीय महिला टीम की ओर से पूजा वस्त्रकार जो कि मध्य प्रदेश के शहडोल की रहने वाली हैं उन्होंने गेंदबाजी से भारतीय महिला टीम की दूसरी पारी की शुरुआत की ही थी। दो गेंद फेंके ही थे की बारिश होने लग गई और मैच बिना किसी रिजल्ट के ही खत्म हो गया। हालांकि भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर गई है।
एशियाई गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शहडोल की पूजा वस्त्रकार भी शामिल हैं। इस तरह से एशियन गेम्स में शहडोल की कोई खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में शिरकत कर रही है। जो मध्य प्रदेश के शहडोल के लिए एक बहुत ही गर्व की बात है। पूजा वस्त्रकार से बेहतर प्रदर्शन की भी उम्मीद की जा रही है। पूजा वस्त्रकार के प्रदर्शन पर नजर डालें तो पूजा ने 27 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें 20 विकेट हासिल किए हैं। तो वहीं, 51 T20 मैचों में 31 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही दो टेस्ट मैच में पांच विकेट निकाले हैं।