फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में अचानक आग के गोले में बदल गई कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 07 Dec 2022 10:08 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बीच सड़क पर एक मारुति वैन में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
आग के गोले में बदल गई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली रोड स्थित आश्रम स्कूल के पास वार्ड नंबर-3 सोहागपुर में मंगलवार रात एक मारुति वैन में आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से आग के शोले उठने लगे। किसी तरह वाहन चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका का फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आग को बुझाया जा सका। लेकिन तब तक वाहन बुरी तरह जल चुका था। पता चला है कि वाहन सोहागपुर वार्ड नंबर-3 निवासी हाफिज आरिफ का है, जिसमें वह फूड सेंटर का संचालन करते हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात लगभग 12 बजे दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान आश्रम स्कूल पाली रोड के पास अचानक वाहन में आग लग गयी।

जैसे ही उन्हें इसका आभाष हुआ, वह गाड़ी रोककर उससे बाहर निकले। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, जिस कारण आग बुझाए जाने से पहले ही वाहन बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें