फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल के प्रसिद्ध मंदिर से रात को गायब हुआ शिवलिंग, पुलिस पहुंची तो हकीकत जानकर सब रह गए हैरान

Sun, 23 Jun 2024 03:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

वारिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर बाल्मीक गौतम ने बताया कि यह शिव मंदिर लगभग 50 साल पुराना है। क्षेत्र के लोगों की मंदिर से गहरी आस्था जुडी हुईं हैं। जिसने भी इस तरह की हरकत की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मंदिर से शिवलिंग हुआ लापता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रसिद्ध मंदिर से शिवलिंग गायब हो गया। हर रोज की तरह रविवार सुबह भक्त मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।      

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के सोहगपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाउली स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह शिवलिंग नहीं मिला। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि त्रिपाठी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान वहां लोगों का हुजूम भी लग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिवलिंग की खोज बीन शुरू की। इस दौरान मंदिर से सटे तालाब के पास एक किनारे काफी कीचड़ सा नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने खोजबीन की तो शिवलिंग कीचड़ के पास पानी में डूबा हुआ मिला। जिसके बाद शिवलिंग को बाहर निकाला गया। 

वारिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर बाल्मीक गौतम ने बताया कि यह शिव मंदिर लगभग 50 साल पुराना है। क्षेत्र के लोगों की मंदिर से गहरी आस्था जुडी हुईं हैं। जिसने भी इस तरह की हरकत की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।  
विज्ञापन


मंदिर के पास मिली नशीली सामग्री  
पुलिस को जांच के दौरान मंदिर के आसपास नशीले कफ सीरप की खाली शीशी और कई खाली सिरिंज पड़ी हुईं मिली हैं। इससे में आशंका जताई जा रही है कि नशेड़ियों ने इस घटना को अंजाम दिया हैं। थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी ऐसा किया है उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें