फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: OPS बहाली को लेकर रेल कर्मियों का दिल्ली कूच, बिलासपुर जोन से सैकड़ों रेलकर्मी आज हुए रवाना

Tue, 21 Nov 2023 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को लेकर रेल कर्मी दिल्ली कूच कर रहे हैं। मंगलवार को बिलासपुर जोन से सैकड़ों रेल कर्मी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
रेल कर्मियों का दिल्ली कूच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अब देश भर के सरकारी कर्मचारियों ने हुंकार भरना शुरू कर दिया है। इस विरोध प्रदर्शन में अब शामिल होने रेल कर्मचारी भी दिल्ली कूच कर रहे हैं।

विज्ञापन


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ मंडल बिलासपुर के कई कार्यकर्ता बिलासपुर मंडल के विभिन्न स्थानों से 22 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर नई पेंशन स्कीम (NPS) के विरोध में तथा ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) दोबारा लागू करवाने हेतु होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए। विदित हो कि कल 22 नवंबर को पूरे भारतवर्ष से सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिषद संबंध भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर कर्मचारियों का समूह अपने बुढ़ापे की लाठी ओल्ड पेंशन की मांग को लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं।

इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री संतोष पटेल के नेतृत्व में पूरे बिलासपुर जोन से तथा बिलासपुर मंडल से जोनल उपाध्यक्ष प्रोम्पी सिंह के नेतृत्व में दिल्ली की ओर विभिन्न गाड़ियों से प्रस्थान कर रहे हैं। जहां सभी एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हुंकार भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें