फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन लो सरकार! छह महीने से बिजली-पानी के लिए तरस रहे लोग, सब्र का बांध टूटा तो सड़कों पर उतरे ग्रामीण

Thu, 23 Mar 2023 06:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश में शहडोल जिले के गांव में ग्रामीण बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार प्रशासन स्तर के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बिजली-पानी के लिए तरस रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में ऐसा भी क्षेत्र है, जहां आजादी के 75 बरस बाद भी लोग बिजली-पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। एक दो नहीं दर्जनों बार प्रशासन तक इस समस्या को पहुंचाने के बाद भी जब इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो आज वहां के वाशिंदों का गुस्सा फूट पड़ा और लोग सड़क पर उतर आए।

विज्ञापन


जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम सरसी में कई महीनों से ग्रामीण बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन इस समस्या पर अभी तक ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच ने ध्यान नहीं दिया। वहीं, जनपद पंचायत सीईओ भी ध्यान नहीं दे रहे, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया, ग्राम पंचायत सरसी में बिजली और पानी की समस्या पिछले छह महीने से बनी हुई है। लेकिन इसका आज तक निराकरण नहीं किया गया। ग्रामवासियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है, जिसके बाद एकजुट होकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें