अपनी ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों के एक दल ने ड्यूटी के बीच रास्ते मे थोड़ा समय निकाला और मानवता का धर्म निभाया। गहरे गड्ढे में गिरी गाय को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला। घटना सोमवार रात की है। बात अब सामने आई है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोहपारू थाना प्रभारी सुभाष दुबे के नेतृत्त्व में एक टीम जिले के बुढ़ार स्थित कबाड़ के एक ठीहे पर दबिश देने जा रही थी। इस दौरान पुलिस लाइन के पास पुलिस को गड्ढे में छटपटा रही एक गाय दिखाई दी। तब सुभाष दुबे ने गाड़ी रुकवाई। रात हो चुकी थी, ऐसे में किसी और को मदद के लिए बुलाना मुश्किल था। तब पुलिसकर्मियों ने खुद ही गाय को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद बिना किसी बाहरी मदद के गाय को गड्ढे से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मानवता का फर्ज निभाने के बाद यह पुलिस टीम ड्यूटी निभाने बुढ़ार की ओर चली गई। इस टीम में गोहपारू थाना प्रभारी उप-निरीक्षक सुभाष दुबे, एएसआई भागचंद ,विपिन बागरी, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिंह, आरक्षक विकास, सुदीप पटेल एवं निजी चालक सुनील पांडे शामिल थे।