फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में मंदिर से एक किमी दूर बांध में मिली महंत की लाश, हत्या होने की आशंका

Tue, 28 Mar 2023 02:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में कपिलधारा इलाके में महंत की लाश बांध में मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या होने की आशंका है। जिस जगह लाश मिली, उससे वह मंदिर एक किमी दूर है जहां महंत डेढ़ दशक से पूजा करते थे।  
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिलधारा में मंदिर के महंत की बांध में लाश मिलने से क्षेत्रवासी सकते में आ गए। कपिलधारा स्थित शिव मंदिर के महंत बाबा बाबूदास, उम्र-80 वर्ष, की लाश मंदिर से एक किलोमीटर दूर स्थित बांध में मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संजय जायसवाल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बाबा बाबूदास महाराज जिले के गोहपारू क्षेत्र के निवासी थे। वह करीब डेढ़ दशक से शिव मंदिर में रहकर ही पूजा-पाठ कर रहे थे। ग्रामवासियों को आशंका है कि महंत की हत्या हुई है। इस पहलू से मामले की जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र एकांत है। जंगल, पहाड़, झरना प्राकृतिक सुंदरता है। यहां पिकनिक मनाने वालों के साथ-साथ आवारा तत्वों का आना-जाना बना रहता है। बाबा के साथ किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी धनपुरी संजय जायसवाल ने कहा कि सही तथ्यों का पता लगाने ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें