फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में पति-पत्नी ने मिलकर शराब पी, विवाद हुआ तो पति ने पत्नी की हत्या कर दी

Tue, 28 Mar 2023 10:21 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शुरुआती जांच से पता चला कि दोनों ने रात को साथ में शराब पी। किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो वह हत्या तक पहुंच गया। 
 
विज्ञापन
शहडोल में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहड़ोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में नशे में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला है कि दोनों ने साथ में नशा किया था। बाद में किसी बात पर विवाद हुआ और पति ने गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के देवरा गांव की 60 वर्षीय मुन्नी बाई और उसके 54 वर्षीय पति नाना बाबू बैगा ने रोज की तरह खाना-पीना किया। फिर सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी पर किसी भारी चीज से कई बार वार किए। इससे पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद पति फरार हो गया। 

गतिविधि न होने पर पड़ोसियों को हुआ शक
सुबह मुन्नी बाई के घर में कोई आहट नहीं मिली तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने वहां जाकर देखा तो वहां मुन्नी बाई लहूलुहान पड़ी थी। जयसिंहनगर पुलिस को जानकारी दी गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पता चला है कि घटना के समय पति-पत्नी दोनों नशे में थे। 
विज्ञापन


हत्या के कारणों का पता नहीं 
इस मामले में थाना प्रभारी विनय सिह गहरवार ने कहा कि पति ने ही पत्नी पर किसी वजनी चीज से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। हत्या की वजह क्या थी, इसका पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी यह है कि पति-पत्नी नशे में थे और उनमें कोई विवाद हुआ था। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें