फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गैरों से बात करना चाचा को अखर रहा था, आहत होकर 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Mon, 16 Jan 2023 04:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दसवीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर लिया है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसके चाचा और एक अन्य युवक का जिक्र है।
 
विज्ञापन
जयसिंहनगर थाना, शहडोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में भतीजी को मोबाइल पर गैरों से बात नहीं करने की समझाइश देना चाचा के लिए दुखदाई साबित हुआ। भतीजी ने चाचा की बात और रोकटोक से आहत होकर फांसी लगाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। भतीजी के पास मिले सुसाइट नोट में चाचा समेत एक अन्य युवक के नाम का जिक्र होने के बाद दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि मामला शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना एरिया के तहत आने वाले गांव भैंसहा का है। पुलिस के मुताबिक, भैंसहा निवासी 16 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी लगने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव के पास एक सुसाइट नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसके रिश्ते के चाचा मनोज कहार मोबाइल पर गैरों से बात करने पर मना करते थे।

इससे आहत होकर कक्षा 10 में पढ़ने वाली लड़की ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बता दें कि पत्र में चाचा के साथ-साथ किसी गोलू बैगा के नाम का भी उल्लेख है। पुलिस ने सुसाइट नोट के आधार पर चाचा मनोज कहार औरप गोलू बैगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें