फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आदिवासी महिला के घर में दबंग ने लगाई आग, परिजनों ने भागकर बचाई अपनी जान, गृहस्थी का सारा सामान जला

Fri, 15 Mar 2024 02:00 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

ग्राम कोटा निवासी मंत्री बाई गोड के घर में सत्येंद्र उर्फ छोटू मिश्रा ने रंजिश में आग लगा दी। इससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। जबकि परिवार के सदस्यों ने किसी तरह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
शहडोल में दबंग ने एक घर में आग लगा दी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झींक बिजुरी चौकी के ग्राम कोटा में एक गरीब के आशियाने में गांव के ही रहने वाले एक दबंग ने आग लगा दी। इससे घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल गया। जबकि परिवार के सदस्यों ने किसी तरह घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम कोटा निवासी मंत्री बाई गोड के घर में सत्येंद्र उर्फ छोटू मिश्रा ने रंजिश में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार सत्येंद्र मिश्रा उसी गांव में रहता है किसी बात को लेकर महिला से उसका विवाद हुआ था, जिसको लेकर सत्येंद्र महिला के घर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए उसके घर में आग लगाकर भाग गया। समय रहते आदिवासी महिला और उसके परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल गए, नहीं तो कोई बड़ी जनहानि भी हो सकती थी। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाया गया। जिसके बाद पीड़ित महिला पुलिस के पास पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

थाना प्रभारी जैतपुर रामकुमार ने बताया कि महिला के घर में आगजनी की घटना घटी हुई है। महिला ने युवक के विरुद्ध शिकायत की है, आरोपी के विरुद्ध कई धाराओं पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें