फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: जयसिंहनगर विधानसभा से घोषित BJP प्रत्याशी पर बाहरी होने का आरोप, महिला मोर्चा ने जताया विरोध

Sat, 14 Oct 2023 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP Election 2023: शहडोल जिले में जयसिंहनगर विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी पर बाहरी होने का आरोप लगा है। बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर विरोध जताया है।
विज्ञापन
बीजेपी महिला मोर्चा की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में जैतपुर विधानसभा सीट से वर्तमान बीजेपी विधायक की सीट बदलकर उन्हें जयसिंहनगर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, जयसिंहनगर से विधायक जय सिंह मरावी की सीट बदलकर जैतपुर से मैदान में उतारा गया है। लेकिन यह सीटों का फेरबदल कुछ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। दो दिन पहले तक जहां यह विरोध दबी जुबान पार्टी के भीतर तक हो रहा था। वहीं, अब खुलेआम जयसिंहनगर से प्रत्याशी बनाई गई मनीषा सिंह का विरोध शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसे लेकर स्वयं शनिवार को बीजेपी महिला मोर्चा मंडल गोहपारू की अध्यक्ष व जिला पंचायत उपाध्यक्ष फूलमाती सिंह पत्रकारो से रूबरू हुईं। जहां उन्होंने वर्तमान बीजेपी प्रत्याशी मनीषा सिंह के ऊपर बाहरी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह इस विधानसभा क्षेत्र की न तो मतदाता हैं और न ही यहां की निवासी। इसके बावजूद बाहरी प्रत्याशी को हमारे क्षेत्र में भेज दिया गया।

सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनीषा सिंह वर्तमान में जैतपुर सीट से विधायक हैं। जहां उनका क्षेत्र में जनता ने खूब विरोध किया। उनके कार्यकाल में सारा काम उनके पति के हाथों मे था, जिससे पार्टी कार्यकर्ता भी रुष्ट थे। ऐसे में उन्हें सीट बदलकर जयसिंहनगर से चुनाव लड़ने भेज दिया गया। लेकिन हम लोग उन्हें प्रत्याशी स्वीकार नहीं कर सकते। 
विज्ञापन


इसलिए संगठन के उच्च पदाधिकारियों से कहा है कि वह जयसिंहनगर विधानसभा से प्रत्याशी बदलने पर विचार करें। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सीट से नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बीते दिनों विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की गई। इसमें प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ शहडोल जिले की कुल तीन में से दो विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित किया गया था। हालांकि, इस जयसिंहनगर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक प्रमिला सिंह, मनोज आर्मो और सविता सर्वटे समेत कई अन्य लोग टिकट के दावेदारों में शामिल थे। लेकिन बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति ने जैतपुर से वर्तमान विधायक मनीषा की सीट बदलकर यहां से प्रत्याशी बना दिया गया, जिसका विरोध प्रत्याशी घोषित होने के प्रथम दिवस से ही शुरू हो गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें