फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: मध्य एशिया से हजारों किलोमीटर की उड़ान भरकर हथवार पहुंचे प्रवासी पक्षी, बनास नदी के किनारे दिखा नजारा

Thu, 12 Nov 2026 09:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के ब्यौहारी स्थित हथवार गांव में सर्दियों में मध्य एशिया से प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। बनास नदी का प्राकृतिक सौंदर्य और बैगा संस्कृति पर्यटन की संभावनाएं बढ़ा रहे हैं। मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट में इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की कोशिश हुई।

विज्ञापन
प्रवासी पक्षियों का झुंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी क्षेत्र का हथवार गांव इन दिनों प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी से गुलजार है। बनास नदी के शांत तट पर हर साल सर्दियों की शुरुआत के साथ विदेशी पक्षियों का जमावड़ा लगने लगता है। नदी का प्राकृतिक सौंदर्य, आसपास की हरियाली और बैगा जनजातीय संस्कृति इस गांव को पर्यटन की दृष्टि से खास बनाती है। अब हथवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर पहचान दिलाने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।

ब्यौहारी मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित हथवार में अक्टूबर-नवंबर से प्रवासी पक्षियों का पहुंचना शुरू हो जाता है। ये पक्षी मध्य एशिया के ठंडे इलाकों से हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर यहां आते हैं। मार्च-अप्रैल तक बनास नदी और उसके आसपास इनकी मौजूदगी रहती है। मौसम में बदलाव के साथ ये अपने मूल निवास की ओर लौट जाते हैं।

ग्राम निवासी रामकेश पटेल के मुताबिक, इस साल भी बनास नदी के तटों पर विदेशी पक्षियों की आवाजाही शुरू हो गई है। इनमें कोरमोरेंट और चक्रवाक प्रमुख हैं। चक्रवाक को ब्राह्मणी बत्तख के नाम से भी जाना जाता है। सुबह और शाम नदी किनारे इन पक्षियों की चहचहाहट और समूह में उड़ान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है।

विज्ञापन


पढे़ं: शिवराज सिंह की माता के त्रयोदशी कार्यक्रम में जुटे दिग्गज नेता, चार राज्यों के सीएम भी पहुंचे भोपाल

बैगा संस्कृति भी बनेगी पर्यटन का आधार
हथवार की पहचान सिर्फ प्रवासी पक्षियों तक सीमित नहीं है। यहां बैगा जनजाति की बस्ती होने के कारण पर्यटकों को उनकी परंपराओं, संस्कृति और ग्रामीण जीवन को करीब से जानने का अवसर मिल सकता है। इसी संभावना को देखते हुए स्थानीय समुदाय की भागीदारी से 'कैंप बनास हथवार' के जरिए ग्रामीण और प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ट्रैवल मार्ट में मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

विज्ञापन

मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 के दूसरे दिन कैंप बनास हथवार की टीम ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रतिनिधियों के सामने क्षेत्र की खूबियां प्रस्तुत कीं। इस दौरान विभिन्न देशों से आए ट्रैवल लीडर्स के साथ 30 से अधिक बैठकें हुईं। इनमें हथवार की स्थानीय संस्कृति, प्राकृतिक विरासत और समुदाय आधारित पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

हालांकि, इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों और प्रवासी पक्षियों के रहवास का संरक्षण जरूरी होगा। स्थानीय लोगों की भागीदारी और बुनियादी सुविधाओं के विकास से हथवार शहडोल के प्रमुख ग्रामीण पर्यटन केंद्रों में अपनी जगह बना सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें