फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: शिवराज सिंह की माता के त्रयोदशी कार्यक्रम में जुटे दिग्गज नेता, चार राज्यों के सीएम भी पहुंचे भोपाल

Thu, 12 Nov 2026 08:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय काशी बाई की स्मृति में भोपाल में त्रयोदशी एवं गंगाजली पूजन हुआ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, ओम बिरला, योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन
काशी बाई को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय काशी बाई की स्मृति में गुरुवार को भोपाल में त्रयोदशी एवं गंगाजली पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने भोपाल पहुंचकर दिवंगत काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता पहुंचे

विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल रहे। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी भोपाल पहुंचे। सभी नेताओं ने स्वर्गीय काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों से मुलाकात कर इस अपूरणीय क्षति पर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

30 अक्टूबर को हुआ था काशी बाई का निधन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई का 30 अक्टूबर 2026 को भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और एम्स भोपाल में उनका उपचार चल रहा था। दिवंगत काशी बाई का सीहोर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव जैत में वैदिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक की लहर फैल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें