फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: माफियाओं की अब खैर नहीं, रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली जब्त; चालक गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2024 11:00 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: जिले में अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की जा रही है। इसी कड़ी में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने जब्त कर चालक व मालिक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की जा रही है। इसी कड़ी में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने जब्त कर चालक व मालिक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पपौंध थाना क्षेत्र के विजय सोता पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है, जिसमें अवैध रेत लोड थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को पुलिस के द्वारा अंजाम दिया गया है। थाना प्रभारी एमएल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर के द्वारा एक सूचना आई थी कि क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन ट्रैक्टर ट्रॉली में किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस विजय सोता पेट्रोल पंप के पास पहुंची और नाकेबंदी लगाकर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई है, जिसमें चालक दीपक कोल एवं वाहन मालिक चंद्रशेखर चतुर्वेदी के विरुद्ध खनिज अधिनियम व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार है। मालिक अभी फरार है।
विज्ञापन


पकड़े गए चालक से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर मालिक के कहने में पपौंध सोन नदी से रेत लोड कर बिक्री करने हेतु जा रहा था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ एएसआई विपिन बागरी एवम अन्य पुलिस कर्मचारियों को भूमिका महत्पूर्ण रही। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक से जब इस मामले में बातचीत की गई तो उनका कहना है कि जिले भर के थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं भी अवैध कारोबार ना चल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें