फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: शहडोल में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 घायल, एक की हालत नाजुक

Mon, 15 Jan 2024 07:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: शहडोल में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादस में 12 यात्री घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
शहडोल में दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार 12 यात्री घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टिहकी गांव में हुई है। पुलिस के अनुसार बस क्रमांक MP18-P-0331 शहडोल से ब्यौहारी की ओर जा रही थी। टिहकी गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई। सड़क के किनारे पलट गई। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस एवं 108 एंबुलेंस को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। एंबुलेंस व अन्य वाहनों के सहारे सभी घायलों को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि बस में 35 लोग सवार थे। इसमें 11 लोगों को मामूली चोट पहुंची है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद 11 घर चले गए। जिस यात्री की हालत नाजुक बनी हुई है, उसे डॉक्टरो ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुंचीं घटनास्थल
शहडोल से ब्योहारी की ओर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजू लता पटले सोमवार को थाने का निरीक्षण करने जा रही थी। तभी रास्ते में  बस दुर्घटना देख उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और घटनास्थल में मौजूद अधिकारियों को घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात भी की है। उनका कहना है कि सभी घायल इलाज के बाद अपने घर चले गए हैं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें