फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: बड्डे जैन के ठीहा से लोडकर अवैध कबाड़ जा रहा था जबलपुर, अमलाई पुलिस ने पहले ही ट्रक को किया जब्त

Mon, 13 Jan 2025 06:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

अमलाई थाना प्रभारी जीपी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कबाड़ से लोड एक मिनी ट्रक जब्त किया गया है। चालक ने पूछताछ के दौरान उक्त ट्रक ग्राम बटुरा स्थित बड्डे जैन के ठीहा से लोड किया जाना बताया है।
विज्ञापन
अमलाई थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में अमलाई से अवैध कबाड़ की खेप जबलपुर पहुंचाई जानी थी, इसके पहले ही पुलिस ने अवैध कबाड़ से लोड मिनी ट्रक को जब्त किया है। चालक ने कबाड़ कहां से लोड किया, यह चालक ने पुलिस को बताया है। पुलिस ने फिलहाल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध कबाड़ के खिलाफ अमलाई पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देर रात अमलाई थाना क्षेत्र से होकर जबलपुर की ओर एक मिनी ट्रक जा रहा था, जिसमें अवैध कबाड़ लोड होने की सूचना मुखबिर के द्वारा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने हाइवे पर चेकिंग लगाई और अवैध कबाड़ से लोड मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अवैध कबाड़ की कीमत लगभग 12 लाख रुपये से अधिक है। ट्रक में साइकिल मोटर साइकिल एवं उसके पार्ट्स कबाड़ के रूप में पुलिस ने बरामद किया है। उक्त कबाड़ ग्राम बटुरा स्थित बुढार के कबाड़ी बड्डे जैन के ठीहे से लोड करने की जानकारी चालक द्वारा पुलिस को दी गयी है।

विदित हो कि बुढार थाना क्षेत्र के साथ-साथ अमलाई थाना क्षेत्र में भी बुढार के कबाड़ी बड्डे जैन ने अपना ठीहा बना रखा है। जहां वह वर्षों से बेरोकटोक होकर अपना अवैध कारोबार संचालित कर रहा है। उसकी सेटिंग का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि बीते माह जब अनूपपुर जिले के कोतमा थाना पुलिस ने उसका कबाड़ से लदा वाहन पकड़ा था, जिसके बाद चालक समेत बड्डे जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उस दौरान पुलिस की नजरों में फरार कबाड़ी बड्डे जैन अपना कारोबार बखूबी बुढार में बैठकर चला रहा था। साथ ही फरारी के दौरान ही उसके कबाड़ का एक अन्य वाहन अनूपपुर जिले के चाचाई थाना पुलिस ने जब्त किया। इस बार भी चालक ने पूछताछ में उक्त कबाड़ बड्डे जैन का होना बताया था। इसके बाद एक बार फिर बड्डे जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इन दोनों मामलों के दर्ज होने के बाद भी बुढार के कबाड़ी बड्डे का यह अवैध कारोबार अमलाई एवं बुढार थाना क्षेत्र के ठीहे में बखूबी चलता आ रहा और इन दोनों थानों की पुलिस आज तक इससे अनजान रही। जिले में नए पुलिस कप्तान के आने के बाद कोयलांचल के चर्चित कबाड़ी के ठीहे से लोड वाहन पकड़े जाने का यह पहला मामला सामने आया है। इससे अब ऐसा आभाष हो रहा है कि शायद अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मुहिम शुरू हो चुकी है। अमलाई थाना प्रभारी जीपी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कबाड़ से लोड एक मिनी ट्रक जब्त किया गया है। चालक ने पूछताछ के दौरान उक्त ट्रक ग्राम बटुरा स्थित बड्डे जैन के ठीहा से लोड किया जाना बताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें