फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: साइकिल दुकान में गैस रिफलिंग का अवैध कारोबार, खाद्य विभाग के अफसरों ने ग्राहक बनकर मारा छापा

Sat, 30 Nov 2024 08:54 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

एलपीजी गैस के अवैध विक्रय और रिफिलिंग की शिकायत पर शहडोल जिले के खाद्य विभाग के अधिकारियों ने ग्राहक बनकर जांच की। इस दौरान दो दुकानों पर कार्रवाई की गई।  
विज्ञापन
जब्त किए गए सरेंडर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार जोरों पर है। लगातार शिकायतें मिलने के बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए 11 से अधिक सिलेंडर और रिफिलिंग में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की। एलपीजी गैस के अवैध विक्रय और रिफिलिंग की शिकायत पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने ग्राहक बनकर जांच की। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 गढ़ी में रामजी गुप्ता की साइकिल दुकान और उनके मकान में अवैध रिफिलिंग की पुष्टि हुई। इसके बाद विभागीय संयुक्त जांच दल ने छापामारी कर कार्रवाई की। इस दौरान मौके से घरेलू श्रेणी के 2 सिलेंडर, 9 अमानक छोटे सिलेंडर, 1 स्टील नोजल और 5 दबाव नियंत्रक जब्त किए गए।

विज्ञापन


ज्वेलरी दुकान में हो रहा था घरेलू गैस का उपयोग
इसी क्षेत्र में सुधीर ज्वेलर्स का निरीक्षण किया गया, जहां आभूषण निर्माण के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। यहां से एक घरेलू सिलेंडर, गैस सहित, और एक गैस वेल्डिंग बर्नर जब्त किया गया। दोनों मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जांच दल में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रदीप द्विवेदी, प्रभांश मौर्य, सुशील कुमार सेन और कर्मचारी मानवती बैगा शामिल थे।

छोटे व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा
इस कार्रवाई के बाद विभाग पर भी सवाल उठे हैं। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अनुपम गौतम ने आरोप लगाया कि छोटे व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि शहर की बड़ी डेयरियों में घरेलू सिलेंडर का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जानबूझकर इन बड़े व्यवसायों पर कार्रवाई नहीं कर रहे और छोटी दुकानों पर छापेमारी कर खाना पूर्ति कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें