फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नए बाईपास पर लट्ठों के सहारे तीन दिन से टिका है अधपलटा ट्रक; गहरी नींद में सोया यातायात विभाग

Tue, 14 Nov 2023 03:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: शहडोल के नए बाईपास पर एक अधपलटा ट्रक लकड़ी के लट्ठों के सहारे टिका हुआ है। यह अधपलटा ट्रक तीन दिनों से इसी अवस्था में खड़ा हुआ है। लेकिन यातायात विभाग ने अब तक इसका संज्ञान नहीं लियाा है।
विज्ञापन
लट्ठों के सहारे सड़क पर टिका आधा झुका ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रेदश के शहडोल में संभागीय मुख्यालय के पास बाईपास पर तीन दिनों से लकड़ी के लट्ठों के सहारे अधपलटा ट्रक टिका हुआ है। लेकिन यातायात विभाग ने न इसे हटाने की अपनी जिम्मेदारी निभाई और न ही इसे व्यवस्थित करने का जिम्मा उठाया। वहीं, ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यातायात विभाग के इस रवैये से उसकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शहडोल के नए बाईपास के सोहागपुर थाने और मेडिकल कॉलेज के बीच एक अधपलटा ट्रक लकड़ी के लट्ठों के सहारे टिका हुआ है। यह अधपलटा ट्रक तीन दिनों से इसी अवस्था में खड़ा हुआ है। इस रोड पर भी यातयात व्यवस्था दुरुस्त रखने की जवाबदारी यातायात विभाग की है। इस विभाग में निरीक्षक जैसे अधिकारियों की भी पदस्थापना है, ऐसा नहीं है कि इस रोड से यातायात प्रभारी नहीं गुजरे होंगे। लेकिन यातायात प्रभारी की इस ट्रक पर नजर नहीं पड़ी।

बताया जा रहा है कि यह ट्रक लकड़ी लेकर शहडोल से बुढ़ार की ओर जा रहा था। तभी नए बाईपास हाईवे पर तकनीकी खराबी की वजह से तीन दिन पहले ट्रक आधा झुक गया, जिसे चालक व परिचालक ने लकड़ी के लट्ठों के सहारे ही टिका दिया। तीन दिन से यह ट्रक इसी हालत में खड़ा हुआ है। यह मार्ग 24 घंटे चलता है। इस मार्ग से छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन यातायात विभाग ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी और ट्रक को वहां से नहीं हटवाया। अंदेशा है कि अगर कोई व्यक्ति शरारत कर दे या कोई आने-जाने वाला वाहन गलती से इससे टकरा जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन यातायात विभाग इसे नजर अंदाज किए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें