फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: वन परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन कर हो रहा था रेत का परिवहन, वन विभाग ने दो वाहनों को किया जब्त

Thu, 14 Dec 2023 06:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: शहडोल के जैतपुर में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन हो रहा था। जिसकी जानकारी वन विभाग को पता चली। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर विभाग ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो वाहनों को जब्त कर विभिन्न धाराओं पर कार्रवाई शुरू की है।  
 
विज्ञापन
वन परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन कर हो रहा था रेत का परिवहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैतपुर वन परिक्षेत्र के कंसेड नाला में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन हो रहा था। जिसकी सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतपुर को प्राप्त हुई और उन्होंने तत्काल अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रेत परिवहन करते दो वाहनों को पकड़ा। उन्होंने उक्त वाहनों को विभागीय अभिरक्षा में विभाग के निमुंहा नाके में खड़ा कराया हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने इन वाहनों को पड़खुरी तिराहा (सांधा मोड़) पर पकड़ा है। पकड़े गए वाहनों में वाहन क्रमांक एमपी 18 जीए 4876 एवं सीजी 10 बीडी 9710 शामिल बताए गए हैं। वाहन स्वामियों में एक वाहन किसी दीपक शर्मा और एक अंकित शर्मा का होना बताया गया है।

लगातार आ रही थी शिकायतें
दूसरी ओर वाहन को किराए पर दिए होने की बात भी सामने आई है। राहुल सिंह शिकरवार रेंजर जैतपुर का कहना है कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि वन परिक्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन हो रहा है। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर हम टीम के साथ वहां पहुंचे थे और दो वाहनों को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें