फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: खेत में रखी फसल में लगी आग, 17 ट्रॉली गेहूं और तीन ट्रॉली अरहर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sun, 20 Apr 2025 05:41 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

किसान रामबाबू सिंह गोंड ने कहा, हमने इस फसल पर कड़ी मेहनत की थी। यह हमारी आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा थी। अब हम नहीं जानते कि अगली फसल कब होगी और हम अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे। 
विज्ञापन
जलती हुईं फसल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शहर का पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिक गर्मी के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आग लगने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। अब ब्यौहारी थाना क्षेत्र में खलिहान में रखी हुई फसल, जिसमें 17 ट्रॉली गेहूं और तीन ट्रॉली अरहर शामिल थीं, जलकर राख हो गई है। इस घटना से प्रभावित किसान रामबाबू सिंह गोंड और रामगणेश सिंह गोंड को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह घटना सेमरपाखा के रंगीटोला में हुई, जहां खेत में काम कर रहे दोनों भाइयों ने अचानक खलिहान में धुआं उठता देखा। घटनास्थल पर पहुंचे दोनों भाई और आसपास के निवासियों ने आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन जब तक दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक आग ने पूरी फसल को राख में बदल दिया।

ये भी पढ़ें: तिरुपति के लड्डुओं में ग्वालियर की मिलावट, CBI ने दाल बाजार के तेल और घी कारोबारियों को किया तलब
विज्ञापन


किसान रामबाबू सिंह गोंड ने कहा, हमने इस फसल पर कड़ी मेहनत की थी। यह हमारी आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा थी। अब हम नहीं जानते कि अगली फसल कब होगी और हम अपने परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगे। आग किसने लगाई या कैसे लगी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिंसा के बाद सानोधा गांव में तनावपूर्ण माहौल, ग्वालियर में मिले युवक-युवती को लाने रवाना हुई पुलिस

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं बढ़ते तापमान और सूखे की स्थिति का परिणाम हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेंद्र सिंह ने कहा, गर्मी के कारण सूखे और आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस घटना ने यह भी संकेत दिया है कि बढ़ते तापमान के कारण कृषि क्षेत्र को गंभीर खतरा है।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें