फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल में देर रात बवाल: कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे, तीन जिलों से पुलिस बल बुलाया गया; मामला क्या?

Tue, 28 Jul 2026 04:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में होटल के बाहर पार्किंग के दौरान वाहन टच होने पर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडे और रॉड से मारपीट में कई लोग घायल हुए। दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
जवान तैनात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सोहागपुर थाना क्षेत्र में जयस्तंभ के आगे स्थित एक होटल के बाहर रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट और हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे तथा कानून-व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एहतियात के तौर पर उमरिया और अनूपपुर से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया, जबकि शहडोल जिले के कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

पुलिस के अनुसार, न्यू बस स्टैंड निवासी आकाश पाठक अपने साथियों के साथ जयस्तंभ के पास स्थित एक होटल में खाना पैक कराने पहुंचे थे। इसी दौरान पार्किंग करते समय वाहन टच होने की बात को लेकर दूसरे पक्ष से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें आकाश पाठक सहित कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं:  मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसान आंदोलन, भोपाल पहुंचने से पहले पुलिस ने रोका मार्च 

आकाश पाठक की शिकायत पर पुलिस ने नदीम, नियाजी, तनवीर खान, नावेद, गोलू खान, यासीन खान, मोहसिन खान, विक्की खान, रजनी, लाला, लल्लू सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से ग्राम चंदनिया निवासी नियाजुल्ला खान ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मनीषा पाठक, आकाश पाठक, उज्ज्वल सिंह, वतन प्रताप सिंह, शेखर पांडेय, निशांत सिंह और शेखर सिंह ने उनके तथा उनके परिजनों और साथियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर चोट पहुंचाई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद मनीषा पाठक समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) और 324(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए रात में ही तीन जिलों से रिजर्व पुलिस बल बुला लिया था। हालांकि पुलिस और प्रशासन की तत्परता तथा सूझबूझ के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी। डीएसपी मुख्यालय राजेंद्र मोहन दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन बैक करते समय टच होने से विवाद शुरू होने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें