फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: गुमटी हटाने पर मचा बवाल, पुलिस के सामने ही भिड़े दो पक्ष, महिला ने मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए

Tue, 27 Oct 2026 01:48 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में चाय की गुमटी हटाने के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट और धमकी के आरोपों तक पहुंच गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बहस और हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में चाय की गुमटी हटाने के बाद शुरू हुआ विवाद बढ़कर मारपीट और कथित धमकी देने के आरोपों तक पहुंच गया। मामले में पूजा गुप्ता ने पुलिस से शिकायत कर कुछ लोगों पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी रही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हाथापाई जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


नगर पालिका की कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
शिकायत के अनुसार महिला के परिवार की चाय की गुमटी को हटाए जाने के बाद विवाद की शुरुआत हुई। आरोप है कि 26 अक्टूबर को नगर पालिका के कर्मचारियों ने गुमटी हटा दी थी। इसके बाद परिवार और रिश्तेदारों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। महिला का आरोप है कि इसी घटनाक्रम के दौरान दोपहर करीब 12 बजे विवाद बढ़ गया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की गई। उसने संबंधित लोगों पर मारपीट करने और धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: देवास: चंदाना में दो मौतों के बाद अवैध शराब नेटवर्क पर कसा शिकंजा, शराब माफिया विनोद जायसवाल समेत 10 गिरफ्तार
विज्ञापन


महिला के मुताबिक गुमटी हटाए जाने के बाद उपजे विवाद ने उसके परिवार की परेशानी बढ़ा दी है। घटना के बाद उसने पुलिस के समक्ष अपनी शिकायत रखते हुए पूरे मामले की जांच कराने और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटना का वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती दिखाई दे रही है। विवाद के दौरान स्थिति तनावपूर्ण नजर आती है और हाथापाई जैसी स्थिति भी दिखाई देती है। वीडियो सामने आने के बाद गुमटी हटाने की कार्रवाई और उसके बाद हुए विवाद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की एनसीआर
मामले में महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही विवाद की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें