फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digvijay Singh: कल शहडोल दौरे पर रहेंगे दिग्विजय सिंह, मानस भवन में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद

Thu, 11 May 2023 01:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 12 मई को शहडोल जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मानस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस जुट गई है। विंध्य की सीटों पर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी नजर बनाए हुए हैं। एक ओर जहां भाजपा वोटर लिस्ट के पन्ना प्रभारी और बूथ अध्यक्ष बनाकर विधानसभा का रण जीतने की तैयारी में जुटी है, तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता भी अब जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह 12 मई को शहडोल संभाग के दौर पर रहेंगे। वे शुक्रवार की शाम सीधी से शहडोल पहुचेंगे। मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर रात अनूपपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। रात्रि अनूपपुर में विश्राम करने के बाद शनिवार को उमरिया होते हुए कटनी चले जाएंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के आने की तैयारियों को लेकर शहडोल जिला कांग्रेस कमेटी ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिग्विजय सिंह मानस भवन में मंडलम और सेक्टर स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें