अमर उजाला
Thu, 11 May 2023
राहतगढ़ किला अपनी भव्यता और खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है. किले के अंदर देखने की कई सारी जगहें हैं.
यह किला बीना नदी के किनारे ऊंची पहाड़ी पर बना है. किले से चारों ओर के खूबसूरत नजारे दिखाई देते हैं.
किले के अंदर मोती महल, रानी महल, बादल महल, प्राचीन जलाशय, दरगाह, शिव मंदिर, कब्र, फांसी घर मौजूद हैं.
राहतगढ़ किले में चंदेलों, परमारों और गोंड राजाओं के साथ ही कई राजवंशों का शासन था. यह किला राजा संग्राम सिंह के 52 गढ़ों में से एक था.
सुरक्षा की दृष्टि से राहतगढ़ किला काफी मजबूत था, यहां के 26 बुर्जों में कभी सैनिक पहरा देते थे. इस किले में गुजरे जमाने के कई राज दफ्न हैं.
भोपाल से राहतगढ़ की दूरी करीब 110 किलोमीटर है. आप इस किले में अपनी गाड़ी या कार से आराम से पहुंच सकते हैं.
सारा अली खान ने किए केदारनाथ और तुंगनाथ के दर्शन, निहारी खूबसूरत वादियां