फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: जंगल में पेड़ से लटका मिला तीन दिन पुराना शव, 26 तारीख से लापता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 Jul 2023 11:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

दरशिला चौकी के अंतर्गत खरतोरा से 35 वर्षीय लल्लन अगरिया 26 तारीख को घर से निकला था। युवक की दिमागी हालत कमजोर होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरशिला चौकी अंतर्गत खरतोरा के जंगल में लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला। शव लगभग तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही पहुंची पुलिस अब मामले की पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय लल्लन अगरिया 26 तारीख को घर से निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने मामले की शिकायत चौकी में की, जिसके बाद पुलिस ने लापता युवक की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं, सुबह-सुबह पता लगा कि घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर जंगल में एक पेड़ से शव लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई, जिसकी पहचान लल्लन अगरिया के रूप में हुई। 

परिजनों का कहना है कि युवक 26 तारीख को घर से निकला था, जिसके बाद उसका पता नहीं चल रहा था। पुलिस से भी शिकायत की थी, उसकी तलाश की जा रही थी। सुबह पता लगा कि फंदे पर एक शव लटका है। पहचान के बाद पुलिस ने शव का पीएम की प्रक्रिया शुरू करा दी है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, चौकी प्रभारी का कहना है कि हर पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक की दिमागी हालत कमजोर होने की बात सामने आई है। मामले पर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें