फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: पिकनिक मनाने गए छह दोस्त बनास नदी में बहे, तीन लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Sat, 29 Jul 2023 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol News: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में छह दोस्त पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान वे बनास नदी में नहाने के लिए उतरे और पानी के तेज बहाव में बह गए। तीन दोस्त अभी भी लापता हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
छह दोस्त बनास नदी में बहे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के ब्यौहारी थाना अंतर्गत बनास नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए छह दोस्त अचानक नदी के तेज बहाव में बह गए। बहे छह युवकों में तीन युवक जल्द ही किनारे पर आकर सुरक्षित नदी से बाहर निकल आए। तीन अन्य दोस्त शुभम चतुर्वेदी, अंकुश तिवारी और प्रयांशु तिवारी नदी की तेज धार में लापता हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छह युवकों में से एक युवक को रेस्क्यू कर नदी से वापस निकाल लिया गया है। वह तेज बहाव के दौरान एक पेड़ के सहारे नदी पर फंसा था। तीन युवकों का अभी कोई पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर ब्यौहारी पुलिस मौजूद है। एनडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है। सभी युवक ब्यौहारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, पुलिस ने सीधी जिले की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें