फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तीन दिन से लापता युवक का घर से चार किमी दूर कुएं में मिला शव, परिजनों को हत्या की आशंका

Wed, 27 Mar 2024 12:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जैतपुर थाना क्षेत्र के गुर्रा गांव में संदिग्ध अवस्था में कुएं में युवक की लाश मिली है। मृतक राजू सिंह निवासी लफदा है। तीन दिन से वह लापता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
शहडोल में लापता युवक की लाश कुएं में मिली है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गुर्रा गांव में संदिग्ध अवस्था में कुएं में युवक की लाश मिली है। मृतक युवक की पहचान राजू सिंह निवासी लफदा के रूप में हुई है। राजू पिछले तीन दिन से लापता था। उसका शव बुधवार सुबह गुर्रा गांव के एक कुएं में मिला है।

विज्ञापन


जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि गुर्रा गांव के कुएं में राजू सिंह का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने शव को कुएं में देखकर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन दिन पहले घर से लापता हुआ था। होलिका दहन करने के बहाने वह घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजन आस-पड़ोस व रिश्तेदारी में युवक का पता लग रहे थे। उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। पुलिस को भी मामले की जानकारी परिजनों ने दी थी। पुलिस भी युवक को तलाश रही थी। बुधवार सुबह घर से चार किलोमीटर दूरी पर गुर्रा गांव में एक कुएं में संदिग्ध अवस्था में उसकी लाश मिली है।

परिजनों का कहना है कि युवक की हत्या कर उसकी लाश कुएं में फेंक दी गई है। हालांकि, थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्ध अवस्था में लाश पाई गई है। मामले पर फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। मामले की हर तरीके से पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें