फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बाणसागर सोन नदी पुल से कूदी दसवीं की छात्रा का शव तीसरे दिन 6 किलोमीटर दूर मिला

Fri, 20 Sep 2024 01:13 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बाणसागर सोन नदी पुल से दसवीं की छात्रा ने तीन दिन पहले छलांग लगा दी थी ,जिसका शव तीसरे दिन पुलिस व रेस्क्यू टीम ने घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पानी से शव निकालते एसडीआरएफ के जवान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाणसागर सोन नदी पुल से दसवीं की छात्रा ने तीन दिन पहले छलांग लगा दी थी। जिसका शव तीसरे दिन पुलिस व रेस्क्यू टीम ने घटना स्थल से 6 किलोमीटर दूर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


दसवीं की छात्रा एग्जाम देकर घर वापस लौट रही थी, उस दौरान उसने रास्ते में स्थित बाणसागर सोन नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वह लापता थी। घटना की जानकारी पुलिस को लगाने के बाद रेस्क्यू टीम के साथ पुलिस लगातार घटना दिनांक से ही लापता छात्रा की तलाश कर रही थी, जिसका शव शुक्रवार की सुबह मिला है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को देवलौंद थाना क्षेत्र के कैथहा की रहने वाली राधा कुशवाहा दसवीं की छात्रा सुबह घर से स्कूल एग्जाम देने के लिए निकली थी, एग्जाम देकर वह घर लौट रही थी। साइकल में सवार छात्रा जब बाणसागर सोन नदी पुल के ऊपर पहुंची तो उसने अपनी साइकल खड़ी कर पुल से नीचे छलांग लगा दी। इसके बाद से वह लापता थी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और रेस्क्यु टीम मौके पर पहुंच लापता छात्रा की तलाश कर रही थी। तीन दिनों बाद शुक्रवार को उसका शव रेस्क्यू टीम एवं पुलिस ने अनहरा गांव के पास नदी से बाहर निकला है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि बुधवार की दोपहर जब छात्रा पुल से नीचे कूदी थी, तब बाणसागर डैम के पांच गेट खुले हुए थे, जिसकी वजह से रेस्क्यू करने में दिक्कत आ रही थी। अधिकारियों से बातचीत कर बाणसागर डैम के पांचों गेट बंद करवाए गए, लेकिन डैम में जल स्तर बढ़ रहा था जिसकी वजह से दोबारा गेटों को खोला गया। शुक्रवार को घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर अनहरा गांव के समीप छात्रा का शव रेस्क्यू टीम को मिला है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पीएम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें