फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बरातियों से भरी बस पथखई घाट के पास पलटी, 12 से अधिक घायल

सार

बरातियों को लेकर जा रही एक बस पथखई घाट के पास पलट गई। हादसे में बस मे सवार  12 से अधिक बराती घायल हो गए। बरात पाली विकास खंड के ग्राम मछेही से गोपालपुर आई थी। 
विज्ञापन
शहडोल में बरातियों से भरी बस पलट गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पथखई घाट के पास पलट गई। इससे बस में सवार 12 से अधिक बराती घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी-51पी-1041 से बरात पाली विकास खंड के ग्राम मछेही से गोपालपुर आई थी। विदाई के बाद बरात लौट रही थी, तब यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल बरातियों को जिला अस्पताल और सामान्य घायलो को सिंहपुर अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी लगते ही यातायात डीएसपी मुकेश दीक्षित भी घटनास्थल पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया है। तीन लोगों को गंभीर चोट आई हैं। उनका उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें