फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, हादसे में जीजा-साले की मौत

Wed, 25 Jun 2025 11:04 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में देर रात सड़क हादसा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 1 बजे हुए सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा भैंसहा तिराहे के पास हुआ। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों मृतक विजहा और सेमरा गांव के निवासी थे, वे किसी काम से विजहा से सेमरा जा रहे थे। इस दौरान भैंसहा तिराहे के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, हादसे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि दोनों शव सड़क पर पड़े थे और पास में ही एक क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी। जिन्हें देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।  सूचना पर जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया।  

ये भी पढ़ें:  'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे विश्वास सारंग; मध्य प्रदेश से जुड़े मुद्दों पर करेंगे चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि वाहन की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि, मामले में मर्ग कायम किया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। जल्द ही वाहन और चालक का पता लगा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें