फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बाप रे: 35 फीट पुल से नीचे गिरा बाइक सवार युवक, एक की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 27 Jan 2024 04:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: शहडोल से खनोधी की ओर मोटरसाइकिल में सवार होकर तीन युवक जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने युवकों को ठोकर मार दी। इस घटना में दो युवक सड़क पर बाइक सहित गिर गए, वहीं पुल के नीचे नदी में एक युवक गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
35 फीट पुल से नीचे गिरा बाइक सवार युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गोहपरू थाना क्षेत्र के दियापीपर सोन नदी पुल में दर्दनाक मामला सामने आया है। थाना प्रभारी समीर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक शिबू उर्फ शिव मूर्ति द्विवेदी अपने साथी अमित तिवारी एवं मोनू उर्फ रितेश पांडे के साथ बाइक में सवार होकर शहडोल से खनौधी जा रहा था, तभी गोहपारू थाना क्षेत्र के दियापीपर सोन नदी के ऊपर ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी, बाइक में सवार दो युवक अमित एवं मोनू ठोकर लगने के बाद पुल के ऊपर बाइक सहित सड़क पर गिर गए और मृतक शिबू उर्फ शिव मूर्ति द्विवेदी टक्कर लगने से बाद पुल के नीचे जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


आरोपी चालक की तलाश जारी
घटना के बाद राहगीरों ने मामले की खबर पुलिस को दी। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर पहुंचते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इधर, सोन नदी में उतरकर मृतक युवक के शव को पुलिस ऊपर लेकर आई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है, चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें