फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नौढिया गांव में बुलाई गई थी विशेष ग्राम सभा, इसमें ही लोगों से मारपीट करने लगा सचिव

Sat, 27 Jan 2024 02:31 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल जिले के नौढिया गांव की ग्राम पंचायत ने विशेष सभा बुलाई थी। इसमें सचिव सत्यभान सिंह नशे में ही शामिल हुआ और उसने लोगों के साथ मारपीट की। इसका वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो से एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले की नौढिया ग्राम पंचायत ने विशेष सभा बुलाई थी। इसमें सचिव कथित तौर पर शराब के नशे में पहुंचा और उसने लोगों के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया है। इससे ग्राम पंचायत की खूब किरकिरी हो रही है। 

विज्ञापन


विशेष ग्राम सभा के दौरान सचिव लोगों से मारपीट कर रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के नौढिया गांव का यह मामला है। 26 जनवरी को ग्राम पंचायत नौढिया में विशेष ग्राम सभा लगाई गई थी। इस दौरान शराब के नशे में धुत सचिव सत्यभान सिंह पहुंचा और वहां मौजूद लोगों के साथ उसने पहले तो गाली-गलौज की। फिर धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने लगा। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत ग्रामीणों ने की है। जांच के बाद ही अपराध दर्ज किया जाएगा। नौढिया गांव के लोगों का कहना है कि सचिव की कई बार शिकायत की गई है। सत्यभान सिंह लगातार ऐसी हरकतें कर चुका है। विशेष ग्राम सभा के दौरान ही पंचायत भवन में सचिव शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है। कार्यवाही की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें