फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: जयसिंहनगर में बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दो जगह लूट; फोन-पे ट्रांजेक्शन से पहुंचे सलाखों के पीछ

Tue, 06 Jan 2026 01:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक घंटे में दो लूट की वारदातें कीं। दूसरी घटना में फोन-पे से 41 हजार रुपये ट्रांसफर कराना उनकी बड़ी चूक साबित हुआ। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
जयसिंहनगर थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक के बाद एक दो लूट की वारदातों को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। बदमाश पहली घटना के बाद भी नहीं माने और करीब पांच किलोमीटर दूर पहुंचकर दूसरी लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि दूसरी वारदात में की गई बड़ी चूक उनके लिए भारी पड़ गई और वे पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पहली घटना शहडोल-रीवा रोड पर हुई। यहां कोरियर वाय अंकित गौतम पार्सल बांटकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और धमकी देकर उनके पास से 1500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित काफी डरा-सहमा हुआ थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

दूसरी घटना जयसिंहनगर से जनकपुर मार्ग पर हुई, जहां उन्हीं बदमाशों ने सरजन सिंह को बीच सड़क पर रोक लिया। बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन छीन लिया, लेकिन जब उनके पास नकदी नहीं मिली तो आरोपियों ने पीड़ित से जबरन फोन-पे के माध्यम से 41 हजार रुपये से अधिक की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खाकी की कोशिशों को मिला समय का साथ, बलि की वेदी से 22 दिन बाद घर लौटा अपहृत मासूम; कैसे बची जान?

दोनों पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को बदमाशों की बाइक, हुलिया और घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायतकर्ताओं के बयान के आधार पर पुलिस को स्पष्ट हो गया कि दोनों घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह एक ही है और वारदातें महज एक घंटे के अंतराल में हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने फोन-पे से ट्रांसफर की गई रकम के आधार पर तकनीकी जांच शुरू की, जिससे बदमाशों तक पहुंचना आसान हो गया। जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।जयसिंहनगर पुलिस का कहना है कि मामले का विस्तृत खुलासा मंगलवार शाम को किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें