फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: डॉक्टर के घर 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट, गर्म चिमटे से दागने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 01 Oct 2026 09:26 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में करीब आठ वर्षीय बच्ची ने डॉक्टर दंपति पर मारपीट और गर्म चिमटे से दागने का आरोप लगाया है। बच्ची के रोते हुए मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची और डॉक्टर दंपति से पूछताछ शुरू की है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी। 
विज्ञापन
कोतवाली में पुलिस के सामने मौजूद बच्ची।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर के परिवार से जुड़े घर में नाबालिग बच्ची के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। करीब आठ साल की बच्ची बुधवार शाम घर से निकलकर वार्ड नंबर सात में पहुंची और रोने लगी। स्थानीय लोगों ने बच्ची से पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी। बच्ची ने डॉक्टर दंपति पर मारपीट करने और गर्म चिमटे से दागने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बच्ची उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली बताई जा रही है। बच्ची के माता-पिता नहीं हैं और उसकी एक बहन है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, डॉक्टर दंपति कुछ माह पहले बच्ची को बांदा से शहडोल लेकर आए थे। बताया गया कि उसे घर में छोटी बच्ची की देखरेख और पढ़ाई के लिए रखा गया था। बच्ची के आरोपों के अनुसार, उससे घर का काम कराया जाता था। काम में गलती या विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। बच्ची ने डॉक्टर की पत्नी पर गर्म चिमटे और अन्य गर्म वस्तु से दागने का आरोप लगाया है। उसके शरीर पर जलने के निशान भी बताए जा रहे हैं। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- वहशी औलाद को मौत की सजा: मां से दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने वाले पापी बेटे को मृत्युदंड, जानें मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार शाम बच्ची किसी तरह डॉक्टर दंपति के घर के पास स्थित एक मकान में पहुंची। बच्ची को रोते देख मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ थाने ले गई। यहां बच्ची से पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस ने जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर बीआर प्रजापति को भी पूछताछ के लिए थाने लाया है। डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत में बच्ची को अपनी पत्नी की रिश्तेदार बताते हुए कहा कि वह घूमने के लिए शहडोल आई है। पुलिस बच्ची, डॉक्टर दंपति और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है। बच्ची की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें