फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमोह: एयर गन साफ करते समय अचानक हुआ फायर, युवक के पैर में लगे छर्रे, पुलिस कर रही लाइसेंस की जांच

Thu, 01 Oct 2026 08:48 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

घर में एयर गन साफ करते समय अचानक फायर होने से 26 वर्षीय युवक घायल हो गया। छर्रे उसके पैर में जा लगे, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज कर एयर गन और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पटैरा थाना, दमोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के पटेरा थाना क्षेत्र के बिछुआ गांव में बुधवार रात एयर गन साफ करते समय अचानक फायर होने से 26 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसे में एयर गन से निकले छर्रे युवक के पैर में जा लगे। पैर से खून निकलने के बाद परिजन उसे तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिछुआ निवासी वृंदावन पिता हीरा सिंह लोधी बुधवार रात करीब 10 बजे अपने घर पर एयर गन साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक फायर हो गया। फायर होते ही निकले छर्रे वृंदावन के पैर में जा लगे। अचानक हुई इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई।

फायरिंग के बाद परिजनों ने बिना देर किए उसे निजी वाहन से दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मौजूद डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने घायल का उपचार किया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रायसेन: तीन महीने से नहीं मिला राशन तो भड़कीं महिलाएं, दुकान पर जड़ा ताला, सड़क पर 7 घंटे चक्काजाम

घटना की सूचना मिलने के बाद पटेरा पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा घटना के दौरान एयर गन के इस्तेमाल और फायर होने के कारणों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस यह भी पता लगा रही है कि जिस एयर गन से फायर हुआ, वह लाइसेंसी है या बिना लाइसेंस की। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें