फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मामा के घर शादी में आया युवक नहाने बांध पर गया, वहां डूबने से हो गई मौत

सार

शहडोल में एक युवक अपने मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। वह अपने साथियों के साथ बांध पर नहाने पहुंचा और उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बांध पर गांव के और भी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
शहडोल में एक युवक की बांध में डूबने से मौत हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल पपौंध थाना क्षेत्र के सकंदी बांध में नहाते वक्त दो युवक डूब गए। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सकंदी बांध में पांच युवक नहाने गए थे। सभी युवक अपने रिश्तेदारी में एक शादी कार्यक्रम में अलग-अलग स्थान से सकंदी पहुंचे थे। गुरुवार को दोस्तों ने प्लान किया और पास के ही एक बांध में नहाने चले गए। नहाते समय दो युवक उसमें डूब गए। गहरे पानी में डूबने से करण पिता देवेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं, प्रिंस सिंह गंभीर घायल हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि करण पिता देवेंद्र सिंह, उम्र 19 वर्ष, ग्राम जोगी जिला उमरिया का रहने वाला है। मृतक अपने मामा के घर शादी में आया था। अपने अन्य साथियों के साथ गांव के बांध में नहाते वक्त डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई है। घटना के समय बांध में गांव के और भी लोग मौजूद थे। नहाते वक्त जब करण एवं प्रिंस डूब रहे थे तो उसके साथियों ने तेज तेज से चिल्लाना शुरू किया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे और प्रिंस को तत्काल निकाल लिया गया। करण गहरे पानी में डूब गया था जिसे निकालने में ग्रामीणों को समय लग गया। इससे उसकी मौत हो गई है। प्रिंस गंभीर घायल है। मामले की जानकारी हंड्रेड डायल को सूचना दी गई। पुलिस ने अपने वाहन से प्रिंस को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें