फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: छिंदवाड़ा शिक्षा विभाग के अफसर से सीबीआई के नाम पर 1.30 लाख की ठगी, बेटे को पकड़ने की कही थी बात

Thu, 25 Apr 2024 05:16 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के शिक्षा विभाग से जुड़े एक अफसर से सवा लाख की ठगी हो गई। सीबीआई के नाम पर फोन कर बेटे को पकड़ने की बात कही फिर खाते में रुपये डलवा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में सीबीआई के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा से ठगी का अलग ही मामला सामने आया है। सर्वशिक्षा अभियान से जुड़े जिले के सबसे बड़े अधिकारी ने फर्जी सीबीआई के फोन पर सवा लाख रुपये डाल दिए और कोई इंक्वारी भी नहीं की। बाद में जब ठगी का अहसास हुआ तो इसकी शिकायत साइबर सेल से की गई है। 
विज्ञापन


मामला छिंदवाड़ा श्री डीपीसी इरपाची से जुड़ा हुआ है। जिला परियोजना समन्वयक श्री इरपची का बेटा इंदौर में रहता है। तीन-चार दिन पहले डीपीसी के पास एक फोन आता है और फोन करने वाला कहता है कि मैं सीबीआई से बोल रहा हूं आपके बेटे को पकड़ा गया है और आप रुपये भेजिए। इस फोन के बाद डीपीसी ने अपने पास से 80 हजार रुपये और एक अन्य व्यक्ति के पास से 50 हजार रुपये फोन करने वाले को भेज दिए। बाद में पता चला कि यह सीबीआई नहीं बल्कि साइबर फ्रॉड है। इस बात का पता चलने के बाद डीपीसी ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की है।

किस बात का डर, क्यू दिए सीबीआई के नाम पर रुपये?
भ्रष्टाचार में फंसे अधिकारी नेता और उद्योगपतियों को ईडी और सीबीआई का डर हो सकता है कि कहीं उनकी कलई ना खुल जाए। लेकिन छिंदवाड़ा जैसे छोटे शहर में शिक्षा से जुड़े एक जिला समन्वयक ने आखिर सीबीआई के फोन पर रुपये क्यों दिए। यह सवाल इस शिकायत के बाद उठ रहा है कि आखिर ऐसा कौन सा डर डीपीसी को सता रहा है जिसके चलते उन्होंने सीबीआई के नाम पर किए गए फोन की इंक्वारी तक नहीं की और रुपये डाल दिए। यहां तक की अपने बेटे से पूछताछ किए बगैर ही डीसी ने खुद और एक अन्य व्यक्ति के खाते से लगभग सवा लाख रुपये डाले। 
विज्ञापन


चेतावनी के बाद भी अधिकारी हो रहे शिकार
साइबर फ्रॉड को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है। हर किसी को यह बताया जा रहा है कि आपको किया गया फोन फ्रॉड भी हो सकता है। और आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है किस-किस तरीके से साइबर फ्रॉड किया जा रहे हैं। इस बात की भी पूरी जानकारी दी जा रही है। उसके बाद भी लोग लगातार साइबर फ्रॉड के शिकार हो रहे हैं। अब तो हालात यह हो गए हैं कि शिक्षा विभाग से जुड़े बड़े अधिकारी भी ऐसे फ्रॉड के शिकार होने लगे। हालांकि यह फोन सीबीआई के नाम पर था, लेकिन फिर भी एक अधिकारी जो पढ़ाई के उच्च स्तर पर है उन्हें इस बात की तस्दीक अवश्य करनी चाहिए थी कि सीबीआई का फोन फर्जी है या फिर कोई मामला हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें