फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: झपकी लगने से अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकराई, आठ घायल; पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Fri, 05 Dec 2025 12:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को रेफर भी किया गया। बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बोलोरो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सीधी रोड पर शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार बोलोरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। भीषण हादसे में वाहन में सवार आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार तड़के लगभग 4 बजे एक बोलेरो वाहन ब्यौहारी से सीधी की ओर रवाना हुआ था। बताया गया कि वाहन चालक को अचानक झपकी लग गई, जिसके कारण वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया। अनियंत्रित बोलोरो सीधे सड़क किनारे लगे एक बड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री सीटों से उछलकर इधर-उधर जा गिरे।

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे कुछ वाहन चालकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से तत्काल ब्यौहारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को आगे रेफर किए जाने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में अति प्राचीन विष्णु मंदिर ध्वस्त, प्रतिमा को संग्रहालय में रखवाया
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वाहन को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था को सामान्य किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तड़के और देर रात कई बार इस तरह की दुर्घटनाएं झपकी आने के कारण होती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें