फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: मुख्य न्यायाधिपति का खजुराहो आगमन, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम में हुए शामिल

Fri, 05 Dec 2025 11:05 AM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति माननीय सूर्यकांत गुरुवार को छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचे। उनके साथ न्यायाधिपति जे.के. माहेश्वरी और सतीश चंद्र शर्मा भी आए।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधिपति का खजुराहो आगमन पर हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उच्चतम न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति माननीय सूर्यकांत छतरपुर जिले के खजुराहो में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा आयोजित एक कार्यकम में शामिल होने गुरुवार को खजुराहो हवाई अड्डे पर पहुंचे। माननीय न्यायाधिपति जे.के. माहेश्वरी और सतीश चंद्र शर्मा का भी मुख्य न्यायाधिपति के साथ खजुराहो आगमन हुआ।
विज्ञापन




माननीय चीफ जस्टिस के आगमन पर विमानतल में उपस्थित उच्च न्यायालय जबलपुर खण्डपीठ ग्वालियर के न्यायाधिपति आनंद पाठक और विवेक रूसिया, रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंदर सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति निवेश जायसवाल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांसद विष्णु दत्त शर्मा सहित कमिश्नर अनिल सुचारी, पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना, पुलिस उपमहानिरीक्षक विजय खत्री, कलेक्टर पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। खजुराहो हवाई अड्डे पर सीजेआई को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भारत के मुख्य न्यायाधिपति महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें