फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में बाघ के हमले से नौ साल की बच्ची की मौत, दमोह में पागल सियार ने दो लोगों पर किया हमला

Wed, 09 Nov 2022 03:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

शहडोल में बच्ची के परिजन खेत में काम कर रहे थे, तभी बाघ मासूम को उठा ले गया। बाघ के हमले के बाद से गांव में डर का माहौल है।
विज्ञापन
बाघ ने किया अटैक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में बाघ के हमले से नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। खेत में काम कर रहे दादी और बहनों के सामने ही बाघ बच्ची को उठा ले गया। परिजनों के शोर मचाने पर बाघ बच्ची को छोड़कर भागा। 

विज्ञापन

जयसिहंनगर वन परिक्षेत्र करकी सर्किल के घियार बीट अन्तर्गत कक्ष क्रमांक P-341 की ये घटना है। बाघ के हमले में बच्ची पूनम सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में हैं।


वहीं दमोह जिले का मड़ियादो गांव में पागल सियार ने एक पुलिसकर्मी और ग्रामीण पर हमला कर दिया। जब से पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में जुड़ा है, तब से इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में जंगली जानवर आते रहते हैं। ऐसे में कई बार जानवरों ने लोगों पर हमला कर दिया है। मंगलवार की रात को भी मडियादो के बाजार परिसर में एक पागल सियार ने एक पुलिसकर्मी और ग्रामीण पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सियार को खदेड़ा तो वह बस्ती की ओर भाग गया। वहीं दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। घटना गांव के बाजार परिसर में रात नौ बजे की है। एक पागल सियार ने मड़ियादो थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक देवकरण वर्मा और ग्रामीण आनंद शर्मा पर हमला कर दिया। दोनों जब तक संभल पाते सियार ने कई जगह उन्हें काट कर घायल कर दिया।  चीख-पुकार होते ही स्थानीय लोग लाठी-डंडे लेकर सियार के पास आए तो वह डर के मारे बस्ती की ओर भाग गया। घायलों को   प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो लाया गया। 


आरक्षक देवकरण वर्मा ने बताया कि बाजार में पुराना थाना भवन के पास थे, तभी सियार ने हमला कर दिया और बस्ती की ओर भाग गया। बता दें कि एक सफ्ताह पहले भी पागल सियार ने दिगी गांव में छह से अधिक ग्रामीणों को काटकर जख्मी कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें