फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: आकाशीय बिजली की चपेट में आई 55 वर्षीय महिला की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल

Tue, 09 Apr 2024 09:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

खड़ौली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलों की गड़गड़ाहट के बाद आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन
ब्यौहारी थाना, शहडोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जिले में अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलों की गड़गड़ाहट के बाद आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी घर के समीप ही महुआ बिन रहे थे। तभी तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई और आकाशीय बिजली महुआ के पेड़ के समीप गिर गई, जिसकी चपेट में आने से सीता रानी उम्र 55 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। तेज आवाज सुन आसपास के लोग डर गए और कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे देखा तो सीता रानी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी।

पति गंभीर घायल था, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया है। थाना प्रभारी एल एम रंगडाले का कहना है कि आकाशी बिजली की चपेट में आने से सीता रानी की मौत हुई है। पति-पत्नी महुआ बिन रहे थे, घर के समीप ही महुआ का पेड़ है। जहां यह घटना घटी है, मामले पर मर्ग कायम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें