फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: नाबालिग को जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा, बदमाशों ने पिटाई का वीडियो जारी कर पुलिस को दी चुनौती

Thu, 22 Dec 2022 08:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग का पहले अपहरण किया, उसे जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल कर पुलिस को सीधे-सीधे चुनौती दी गई है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। इसका एक उदाहरण सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक नाबालिग का पहले अपहरण किया, उसे जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल कर पुलिस को सीधे-सीधे चुनौती दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन सिटी के पास रहने वाले 16 वर्षीय किशोर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लालू व विष्णु सिंह नामक बदमाश गत दिवस पकड़कर ले गए थे। पास के जंगल में ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा। नाबालिग छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। बदमाशों ने नाबालिग को पीटते हुए वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों बदमाश लालू व विष्णु सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर नाबालिग को उनके कब्जे से छुड़वाया। बदमाश फरार हैं। 

कोतवाली थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि  बदमाश पैसों के लिए नाबालिग को पीट रहे थे। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें